अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में हादसा: वाटर पार्क में डूबने से आठ साल के मासूम की मौत, घटना के बाद संचालक फरार

On: May 23, 2026 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में हादसा: वाटर पार्क में डूबने से आठ साल के मासूम की मौत, घटना के बाद संचालक फरार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के आमादपुर स्थित एक वाटर पार्क में आज शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया।अपने चाचा के साथ घूमने पहुंचे आठ वर्षीय हसनैन की पानी में डूबकर मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाटर पार्क में सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्क में अभी निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसके बावजूद लोगों की आवाजाही जारी थी।यदि समय रहते बचाव के साधन और सुरक्षा कर्मी मौजूद होते तो मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

मृतक हसनैन के पिता भसराला निवासी जफर दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गए।तीन भाई-बहनों में हसनैन सबसे बड़ा था।उससे छोटी एक बहन और सबसे छोटा एक भाई है।मासूम की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।घटना के बाद वाटर पार्क संचालक गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। परिजन बच्चे को तत्काल अलापुर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार संचालक की तलाश में जुटी हुई है।

45 दिन पहले ही शुरू हुआ वाटर पार्क का संचालन:-ग्रामीणों ने बताया आमदपुर में बना वाटर पार्क शुरू से ही सवालों के घेरे में था। बताया जा रहा है कि वाटर पार्क को शुरू हुए अभी करीब 45 दिन ही हुए थे, लेकिन रोज़ाना करीब 100से 150 लोग यहां घूमने और फोटो खिंचवाने पहुंच रहे थे। इसके बावजूद मौके पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं थे।

न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था थी,न प्रशिक्षित गोताखोर:-यहां न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था थी और न प्रशिक्षित गोताखोर मौजूद थे और न ही बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई विशेष निगरानी दिखाई दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी भीड़ के बावजूद संचालकों ने सुरक्षा मानकों को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका खामियाजा अब एक मासूम की जान गंवाकर भुगतना पड़ा। इस हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठ रही है।
सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर केस दर्ज कराया जाएगा। वाटर पार्क का लाइसेंस है कि नहीं इसकी जांच कराई जाएगी।जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply