अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सफाईकर्मियों को मकान बनाकर देगी ‘‘आप’’ सरकार : Kejriwal

On: January 20, 2025 10:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नयी दिल्ली, (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अKejriwal ने कहा कि चुनाव बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सरकार सभी सफाई कर्मचारियों को मकान बनाकर देगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में घर की बड़ी समस्या है। जब तक सफाई कर्मचारी नौकरी करता है, तब तक उसके पास सरकारी निवास होता है लेकिन रिटायर होने के बाद वह लगभग सड़क पर आ जाता है। उसकी पेंशन इतनी नहीं होती है कि वह किराए पर घर ले सकता है और ना ही उसके पास इतनी बचत होती है कि वह अपने लिए घर ले सके। मैंने कई ऐसे सफाई कर्मचारियों को देखा है जो रिटायर होने के बाद झुग्गियों में अपना जीवन जीने के लिए मजबूर हो जाते हैं लेकिन झुग्गी बनाना भी आसान नहीं होता है।

 

छात्रों से Arvind Kejriwal ने किया ये वादा, कहा-फिर से सरकार बनने पर…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kejriwal ने कहा कि मैंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर कहा है कि दिल्ली के अंदर सरकारी कर्मचारियों के लिए एक योजना बनाई जाए। दिल्ली में जमीन केंद्र सरकार के अधीन आती है। अगर केंद्र सरकार अत्यधिक रियायती दर पर जमीन देती है तो उस पर दिल्ली सरकार मकान बनवा देगी और सरकारी कर्मचारी आसान किस्तों का भुगतान करके उस मकान के मालिक बन सकते हैं। आप नेता ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि हम इस योजना की शुरुआत सभी सफाई कर्मचारियों से कर सकते हैं। इस योजना की शुरुआत एनडीएसमी और दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से की जाए। जिसके तहत केंद्र सरकार जमीन देगी और दिल्ली सरकार उस पर घर बनवा देगी। सभी सफाई कर्मचारी नौकरी के आखिरी के कुछ सालों में अपनी तनख्वाह में से उस मकान की किस्तें कटवा सकते हैं ताकि वह जब तक रिटायर हों तो उनके पास एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए घर होगा।
उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि इस योजना के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार राजी हो जाएगी क्योंकि यह योजना गरीबों के लिए यह है। पहले इसकी शुरुआत सफाई कर्मचारियों से करते हैं। इस योजना के शुरू हो जाने के बाद इसे अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू किया जा सकता है। यह बेहद कल्याणकारी योजना है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!