अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

On: December 17, 2025 6:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

बदायूं।बिसौली थाना क्षेत्र में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।किशोरी के बयान भी पुलिस ने दर्ज कराए हैं।उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। अब कोर्ट में भी उसके बयान किए जाएंगे।इस बीच युवक और किशोरी की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।जिसमें वह आरोपी युवक को अपना प्रेमी बता रही है।

पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्र के गांव बीधानगला का रहने वाला दीपू, उनकी 15 साल की बेटी को बीते 15 दिसंबर को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।सुबह को किशोरी अपने घर पहुंची। परिजनों के पूछने उसने पूरी बात बताई।इसके बाद थाने जाकर शिकायती पत्र दिया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

किशोरी के पिता की तहरीर पर एक तरफ जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट की है। वहीं दूसरी ओर किशोरी ने प्रेमी को फोन कर उसको जेल न जाने देने की बात कही है।यह पूरी बात उसने फोन पर की, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किशोरी कह रही है कि वह प्यार करती है, जेल नहीं जाने देगी।इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को

Social Reform : अमरोहा कलेक्ट्रेट में गूंजी शपथ- “हम बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भारत”, शिक्षा पर दिया जोर

Amroha News-अमरोहा DM का बड़ा फैसला, पीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाजपीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाज

Amroha News : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, हसनपुर में 23 जनवरी को लगेगा ‘रोजगार शिविर’

Amroha News : अमरोहा को ‘निपुण’ बनाने के लिए लखनऊ से पहुंचीं मोहिनी ठाकुर

Sainik School Success : धनौरा के BSD एकेडमी का जलवा! सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 34 मेधावियों ने गाड़े झंडे

Leave a Reply

error: Content is protected !!