अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, गोतोखोरों ने निकाला शव- परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल 

On: April 30, 2026 4:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, गोतोखोरों ने निकाला शव- परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल 

बदायूं|गांव के ही दो लोगों के साथ गंगा स्नान करने गए कि युवक की डूबने से मौत हो गई।पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को गंगा से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल के डूबने से हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ।हादसा हजरतपुर थाना क्षेत्र के नगरियाखनु स्थित रामगंगा का है।दातागंज कोतवाली के दुधारी गांव के रहने वाले रामसेवक 23 वर्ष पुत्र अनेक पाल अपने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ स्कूटी पर सवार होने के बाद गंगा में मछली पकड़ने की बात कह कर गए थे।

इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।काफी देर तक रामसेवक का कोई पता नहीं चला तो साथियों ने परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई,जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रामसेवक की तलाश शुरू कराई और काफी देर तक सर्च अभियान चलाया गया।लंबे प्रयास के बाद युवक का शव गंगा से बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा में डूबने से युवक की मौत हुई है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply