सांड की टक्कर से युवक की मौत, बाइक सवार साथी बाल बाल बचा
बिसौली।कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर बिहारीपुर में एक किसान की आवारा सांड की टक्कर से मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है।
बताया जाता है कि क्षेत्र के गांव धर्मपुर बिहारीपुर गांव के निवासी भगवान शरण (35) की आवारा सांड की टक्कर से मौत हो गई। भगवान शरण अपने साथी ब्रजवासी की बाइक पर बैठकर बिसौली से अपने गांव लौट रहे थे।बिसौली से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक सांड ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

परिजन गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे घायल भगवान शरण को इलाज के लिए बिसौली ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।मृतक के तीन लड़के और एक लड़की हैं।मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज पड़ताल शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

