गणेश चतुर्थी पर्व पर भगवान श्री गणेश को विराजमान करने के उद्देश्य से नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा..
शोभायात्रा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा तथा अन्य कई देवताओं की झांकी काली अखाड़ा डीजे के माध्यम से बड़े हर्ष उल्लास के साथ निकली
शोभायात्रा पर भक्त जनों ने पुष्प वर्षा की माता-बहनों ने आरती उतारी तथा प्रसाद का वितरण किया
सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा
सहसवान।नगर के मोहल्ला शहबाजपुर भगवान शिव मंदिर कमेटी के तत्वाधान में भगवान श्री गणेश को भगवान शिव मंदिर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विराजमान करने से पूर्व विधि विधान से पूजा-अर्चना कर यज्ञ किया गया।

शोभायात्रा नगर के मोहल्ला शहबाजपुर श्री शिव मंदिर श्रीमाली बस्ती तिराहे से प्रारंभ होकर मोहल्ला शहबाजपुर की प्रत्येक गली में भ्रमण करती हुई सहसवान शहबाजपुर पुलिस चौकी से सहसवान नाधा मार्ग मोहल्ला नवादा बाजार विल्सनगंज पठान टोला चौधरी मोहल्ला होती हुई वापस बाजार विल्सनगंज से मोहल्ला शहबाजपुर भगवान शिव मंदिर पर जाकर विसर्जित हो गई।
भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा जिस जिस गली कुचे मोहल्ले मुख्य मार्गो से गुजरी वहां पहले से सड़क के दोनों ओर खड़े हुए महिला पुरुष बच्चे बालिकाएं एवं अन्य भक्त जनों पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया तथा महिलाओं ने शोभायात्रा में शामिल भगवान श्री गणेश एवं अन्य देवी देवताओं झांकियों की पूजा अर्चना की पूजा-अर्चना की एवं आरती उतारी तथा प्रसाद वितरण किया।शोभा यात्रा को देखने के लिए ग्रामीण अंचलों से भी भारी तादाद में लोगों का हुजूमवाडा सड़कों के दोनों शोभायात्रा के स्वागत के लिए खड़ा था।
सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद था।शोभायात्रा मध्य रात्रि मोहल्ला शहबाजपुर शिव मंदिर पर जाकर विसर्जित हो गई।जहां भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को 5 दिन के लिए विराजमान पूरे विधि विधान से कराया गयाlवही शोभायायात्रा के दौरान कमेटी के सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा।शोभायात्रा के दौरान कृष्णा सैनी,विवेक सैनी,विशाल सैनी,अरविंद कश्यप,गौरव सैनी,राहुल सैनी,मुकुल सैनी,आदित्य अग्रवाल,हर्षित सैनी,कुनाल सैनी,हीरलाल सैनी,मुकेश सैनी,राजीव सैनी,शैलेंद्र शर्मा,विशेष शर्मा,विशाल,शर्मा,पप्पू शर्मा,हरिओम शर्मा सहित मौहल्ले के अधिकांश लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट -जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

