अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

टमाटर की बेकदरी से परेशान किसान ने ट्रैक्टर से जोतवा दी खेत में खडी फसल..

On: February 17, 2025 11:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टमाटर की बेकदरी से परेशान किसान ने ट्रैक्टर से जोतवा दी खेत में खडी फसल..

उझानी।किसानों के लिए इस बार टमाटर की खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है।पककर तैयार खड़ी फसल का भाव गिरकर पांच रुपये प्रतिकिलो आ गया है। अब हाल यह है।कि खेत से टमाटर निकालकर बाजार तक लाने का भाड़ा तक नहीं निकल पा रहा।इससे परेशान किसान ने रविवार को अपनी पूरी फसल ट्रैक्टर से जोतवा दी।

टमाटर की ऐसी बेकदरी पिछले कई साल में देखने को नहीं मिली। सब्जियों के थोक व्यापारी पंखा रोड निवासी अमर सिंह बताते हैं कि टमाटर का थोक भाव इस महीने तेजी से गिरा है। शादियों के सीजन में थोक भाव गिरकर पांच रुपये प्रतिकिलो हो गया है। भाव इतना गिर जाएगा, इसकी उम्मीद व्यापारियों को भी नहीं थी।

खेत में टमाटर की खडी फसल को जोतता किसान
खेत में टमाटर की खडी फसल को जोतता किसान

थोक मंडी में मांग कम होने से किसान खेत से निकालकर मंडी तक टमाटर नहीं ला रहा। वजह यह है।कि उसकी लागत भी नहीं निकल रही। दाम बढ़ने की कोई उम्मीद न देख किसान परेशान हैं। खेत भी घिरा हुआ है।ऐसे में किसानों के पास खेतों को ट्रैक्टर से जोतवाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं।भिलौलिया के चंद्रपाल और अचौरा के श्यामपाल की तरह ही बिल्सी, बिसौली,वजीरगंज के भी कई किसानों ने खेत में फसल उजाड़ डाली।टमाटर उजाड़ने के बाद किसान अगेती मक्का के लिए खेत तैयार करने में जुट गए हैं।

थोक में जबरदस्त गिरावट के बाद भी टमाटर फुटकर में करीब 15 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। गली-मोहल्लों में अच्छी गुणवत्ता के टमाटर को ठेलों पर रखकर बेचने के लिए फुटकर सब्जी विक्रेता निकल पड़ते हैं। स्टेशन रोड पर ठेले पर टमाटर बेचते मिले सौदान ने बताया कि थोक में वह पांच रुपये किलो टमाटर लाते जरूर हैं|लेकिन छंटनी के बाद खराब टमाटर फेंकने पड़ जाते हैं। ऐसे में 15 रुपये प्रति किलो बेचकर वह पूरे दिन में दो-तीन सौ रुपये ही बचा पाते हैं।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply