अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गले में फंदा डालकर टावर पर चढ़ा किसान, वीडियो बनाया, कहा- न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगा..

On: September 15, 2025 4:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गले में फंदा डालकर टावर पर चढ़ा किसान, वीडियो बनाया, कहा- न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगा..

बदायूं के बिसौली कस्बे में एक किसान सोमवार को गले में रस्सी का फंदा डालकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने ऊपर चढ़कर वीडियो बनाया।जिसमें बताया कि उसने वजीरगंज में जमीन खरीदी थी। जमीन का बैनामा होने के बाद भी तहसीलदार ने गलत आदेश कर दिया,जिससे उसे जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों के चक्कर काटकर वह परेशान हो गया।

किसान के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद तहसील प्रशासन टीम के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।किसान ने न्याय की गुहार लगाई।उसका कहना था।कि जब तक तहसीलदार उसका आदेश ठीक नहीं कर देते और उच्चाधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर देते तब तक वह टावर से नहीं उतरेगा।न्याय नहीं मिला तो वह यहीं से कूदकर जान दे देगा।

कस्बे के मोहल्ला होली चौक निवासी किसान विजय कोरी ने बताया कि उसने वजीरगंज के हतरा रोड पर करीब चार साल पहले छह बीघा जमीन खरीदी थी। बैनामा के बाद उसका दाखिल खारिज भी तहसील में हो गया। जब वह अपनी जमीन पर नींव भरने गया तो सहखातेदारों ने उसका निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद से मामला विवादित हो गया। चार साल में कई आदेश हुए और खारिज हुए लेकिन उसको न्याय नहीं मिल सका।
गले में रस्सी डालकर टावर पर चढ़ा:-आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन ने उसका दाखिल खारिज ही निरस्त कर दिया। तारीख पर तारीख मिलने लगी। विपक्षी ने सत्ताधारी लोगों का साथ लिया तो उसकी कोई अधिकारी सुनने को तैयार ही नहीं है। सोमवार को उसकी तारीख थी लेकिन तहसीलदार कोर्ट में बता दिया गया कि आज प्रस्ताव लगा है। 23 तारीख लगा दी है। इससे परेशान होकर वह बैंक ऑफ बड़ौदा के पास लगे टावर पर पहुंच गया और गले में रस्सी डालकर उसपर चढ़ गया। 

किसान के टावर पर चढ़ने की सूचना नगर समेत अधिकारियों तक आग की तरह फैल गई। तहसील प्रशासन से लेकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने न्याय न मिल जाने तक नीचे न आने की बात कह डाली।

डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक की शिकायत, नहीं हुई सुनवाई:-विजय कोरी ने वीडियो में बताया कि उसने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसको न्याय नहीं मिल सका। परेशान होकर उसके यह कदम उठाया है। अगर न्याय नहीं मिलता है तो वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने को मजबूर होगा।

डीएम को मौके पर बुलाने की मांग:-दोपहर दो बजे से किसान विजय टावर पर चढ़ा हुआ है।चार बजे तक नीचे नहीं उतरा था।अधिकारी उसकी खुशामद कर रहे हैं लेकिन वह टावर से नीचे नहीं आ रहा।अब उसने डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की है।उसका कहना है कि डीएम के स्तर से भी अगर न्याय नहीं मिलेगा तो फिर जो होगा देखा जाएगा।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply