अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सड़क किनारे लगे कंटीले तार में फंसी बाइक, युवक की गर्दन कटने से मौत, हादसे में दूसरा युवक घायल

On: May 29, 2026 7:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सड़क किनारे लगे कंटीले तार में फंसी बाइक, युवक की गर्दन कटने से मौत, हादसे में दूसरा युवक घायल

अलापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।सड़क किनारे खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार में बाइक फंस जाने से युवक की गर्दन कट गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा निवासी कालीचरण (28) अपने एक साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। देर रात गांव के पास सड़क किनारे स्थित एक आढ़ती के मक्का के खेत के पास पहुंचते ही उनकी बाइक खेत के किनारे लगे कंटीले तार में जा फंसी।हादसा इतना भयावह था|कि कालीचरण की गर्दन गंभीर रूप से कट गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी भी घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।आसपास के लोगों और परिजनों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने कालीचरण को मृत घोषित कर दिया।घायल युवक का उपचार जारी है।

मृतक के परिजनों ने खेत मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।परिजनों का कहना है कि सड़क किनारे खतरनाक तरीके से कंटीले तार लगाए गए थे,जिससे यह हादसा हुआ। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।अलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।सीओ दातागंज राहुल पाण्डेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Muzariya News: भैंस बंटवारे को लेकर दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट, परिवार के कई लोग घायल

Zarifnagar News: पुत्रवधू के साथ कर रहे थे गाली-गलौज विरोध करने पर घर में घुसकर की मारपीट, परिवार के तीन लोग घायल

Sahaswan Crime: नई मोटरसाइकिल की दावत देने से इंकार करना पड़ा महंगा

Sahaswan Crime: पूर्व रंजिश के चलते शादी के घर में घुसकर परिजनों एवं रिश्तेदारों के ऊपर किया जानलेवा हमला

Sahaswan Crime: पत्रकार को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज कर जान से मार देने की धमकी पर ग्राम प्रधान सहित दो लोगों के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज

अखिलेश CCTV वीडियो गोरखपुर: आर्यवर्धन मौत मामले में योगी सरकार पर पलटवार, PDA कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप

Leave a Comment