तिरुवनन्तपुरम । Rajeev Chandrashekhar द्वारा दिए गए बयान में उन्होंनेमात-ए-इस्लामी जैसे संगठन को लेकर गंभीर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह संगठन 1941 में बना था और लंबे समय तक इस पर कई राजनीतिक दलों ने सवाल उठाया। यहां तक कि ओमन चांडी जैसे कांग्रेस नेता ने भी इसे कोर्ट में “एंटी-नेशनल” करार दिया था।
ऑपरेशन सिंधु भारत की ताकत को दिखाता है : Rajeev Pratap Rudy
Rajeev Chandrashekhar ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सालों से पाकिस्तान ‘आतंकवाद’ को जस्टिफाई करता रहा है, वहीं कांग्रेस की हालत भी ऐसी हीं है। बिहार, केरल और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का भी यही हाल है। मैं यह कहना चाहता हूं कि ये बेशर्मी की हद है। उनके पास एक हाथ में संविधान, मुंह में सेक्युलरिज्म लेकिन राजनीति करते हैं जमात-ए-इस्लामी के साथ।
उन्होंने आगे कहा, “लोगों को जानना बहुत जरूरी है कि कांग्रेस की सच्चाई क्या है। आप देख रहे हैं कि इन लोगों ने कर्नाटक में क्या हालत कर दिया है, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में भी इकोनॉमी की क्या हालत कर दी है। विकास के बारे में उनके पास कहने और करने के लिए कुछ नहीं है। गवर्नेंस के बारे में भी कुछ नहीं है, बस इन लोगों के पास कुछ है तो वह है भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण।”
चंद्रशेखर ने आगे कहा, “पहली बार कांग्रेस इस भारत विरोधी जमात-ए-इस्लामी को मुख्य धारा की राजनीति में लाने की कोशिश कर रही है। इसका खुलासा किया जा रहा है। जमात ए इस्लामी के हेड (अमीर) का नाम मुजीबुर रहमान है। इनका हाल ही में एक बयान आया था कि देश की कोई भी ऐसी पार्टी नहीं है, जिसने जमात की मदद नहीं ली हो। और केवल एक ही पार्टी है, जिसने जमात का मदद नहीं ली है, वह है भाजपा।”
Rajeev Chandrashekhar इतने सालों से कांग्रेस ने लोगों को भड़काकर और बेवकूफ बनाकर राजनीति किया
Rajeev Chandrashekhar ने आगे कहा, “इतने सालों से कांग्रेस ने लोगों को भड़काकर और बेवकूफ बनाकर राजनीति किया है। बिहार-यूपी में इमारत-ए-शरिया के साथ, केरल, तमिलनाडु आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना में जमात-ए-इस्लामी के साथ उनका राजनीति चल रहा है। पहले ही हम इस तुष्टिकरण की राजनीति के सबूत देख चुके हैं। मुंबई हमले से लेकर बाटला हाउस तक सब देश ने देखा है।”

