अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Donald Trump ने एलन मस्क को दी धमकी, बोले ‘सब्सिडी कटौती की तो लौटना पड़ेगा दक्षिण अफ्रीका’

On: July 1, 2025 6:07 PM
Follow Us:
Donald Trump
---Advertisement---

वाशिंगटन । अमेरिका में कभी राष्ट्रपति Donald Trump और अरबपति एलन मस्क एक-दूसरे के काफी करीब थे, लेकिन आज उन दोनों में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। यूएस के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर एलन मस्क को सब्सिडी कटौती की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना पड़ सकता है।

गाजा में युद्धविराम के लिए Donald trump ने बढ़ाया दबाव, हमास से बंधकों को रिहा करने की मांग

जब से एलन मस्क ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ का विरोध जताया है तब से डोनाल्ड ट्रंप भी उनके खिलाफ आक्रामक नजर आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “मुझे राष्ट्रपति पद के लिए सपोर्ट करने से बहुत पहले ही एलन मस्क को पता था कि मैं ईवी जनादेश के सख्त खिलाफ हूं।

यह हास्यास्पद है और हमेशा मेरे कैंपेन का एक प्रमुख हिस्सा रहा है। इलेक्ट्रिक कारें ठीक हैं, लेकिन हर किसी को एक ईवी कार खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।”

Donald Trump ने एलन मस्क को धमकी देते हुए कहा,”एलन मस्क को इतिहास में किसी अन्य इंसान से कहीं ज्यादा सब्सिडी मिल सकती है। अगर सब्सिडी नहीं मिली तो एलन को शायद अपनी दुकान बंद करनी होगी और दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना होगा। बिना सब्सिडी के कोई और रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट या इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन संभव नहीं होगा।”

साथ ही उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डॉज) के कामकाज की जांच करने की बात की। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद एलन मस्क को यह डिपार्टमेंट सौंपा गया था।

Donald Trump डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डॉज) के कामकाज की जांच करने की बात की

आपको बता दें कि इससे पहले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने वन बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर कहा कि अगर यह विधेयक सीनेट में पास हुआ तो वे अगले ही दिन एक नई पार्टी बनाएंगे। उस पार्टी का नाम अमेरिकन पार्टी होगा। इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है और वापस दक्षिण अफ्रीका लौटने की बात कही,जहां के एलन मस्क मूल निवासी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!