अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘Bihar में मतदाता सूचियाें की समीक्षा में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी’

On: June 30, 2025 9:40 AM
Follow Us:
Bihar
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Bihar में विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूचियों की ‘विशेष सघन समीक्षा’ के लिए चुनाव आयोग की ओर से घर-घर चलाए जा रहे अभियान में सहयोग के लिए विभिन्न दलों ने कुल मिलाकर अपने डेढ़ लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय एजेंट बनाया है।

Bihar में लगेगा राज्य का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र, केंद्र सरकार ने दी सहमति

 

आयोग के एक सूत्र ने कहा,“Bihar में बूथ स्तर पर सभी राजनीतिक दल मतदाता सूचियाें की सघन समीक्षा में भाग ले रहे हैं। इन दलों ने मतदान केंद्र स्तर पर कुल मिलाकर अब तक अपने डेढ़ लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को एजेंट नियुक्त किया है।” एजेंट बूथ स्तरीय चुनाव अधिकारियों को समीक्षा कार्य में सहयोग करते हैं।

सूत्रों ने कहा कि Bihar राज्य में कार्यरत सभी राजनीतिक दल बूथ स्तर के अपने एजेंट बढ़ाने में लगे हुए हैं ताकि मतदाता सूचियाें की समीक्षा संतोषजनक ढंग से हो सके।

उल्लेखनीय है कि आयोग ने इस विशेष साधन समीक्षा के संबंध में बिहार में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील कर चुका है। आयोग ने उन्हें सलाह दी है कि वे सभी मतदान केन्द्रों के लिए अपने एजेंट नियुक्त करें। सूत्रों ने कहा कि आयोग राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया में शामिल करके यह सुनिश्चित करना चाहता है कि बाद में इसको लेकर कोई राजनीति और आरोप प्रत्यारोप ना किया जाए।

Bihar मतदाता सूचियाें की समीक्षा संतोषजनक ढंग से हो

सूत्रों के अनुसार राज्य में बहुजन समाज पार्टी ने अब तक 26 बूथ स्तरीय एजेंट, भारतीय जनता पार्टी ने 51964, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 76 , कांग्रेस पार्टी ने 8586, राष्ट्रीय जनता दल ने 47143, जनता दल (यू) ने 27931, लोक जनशक्ति पार्टी ने 2457, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने 264, और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी- लेनिनवादी) लिबरेशन ने अपने 233 एजेंट नियुक्त किए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!