अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘अमृत काल’ में विदेश भेजने के नाम पर रूसी सेना में भर्ती : Congress

On: June 28, 2025 12:28 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Congress ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अमृत काल’ में विदेश भेजने के नाम पर जमकर धंधा चल रहा है और देश के युवाओं से भारी भरकम राशि वसूल कर उन्हें धोखे से यूक्रेन से लड़ने के लिए रूसी सेना में भर्ती कराया जा रहा है।

ओडिशा में महिलाओं पर बढ़ रहे जुल्म : Congress

पंजाब Congress अध्यक्ष तथा पार्टी के लोकसभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा बरार ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री मोदी के ‘अमृत काल’ में जिस तरह के काम हो रहे है, वह बेहद चिंताजनक है। उनका कहना था कि देश के युवाओं को विदेश जाने के नाम पर बहला फुसला कर उनसे मोटी रकम ऐंठी जा रही है और उन्हें धोखे से रूस भेजकर सेना में भर्ती कर सीधे युद्ध के मैदान में भेजा जा रहा है।

 

पंजाब प्रदेश Congress अध्यक्ष ने इस दौरान जगदीप और खुशबू यादव का परिचय कराते हुए कहा कि इन दोनों के भाई लोग डेढ़ साल से रूस में लापता हैं। उनका कहना था कि दिसम्बर 2023 को 126 लोग एजेंट के माध्यम से विदेश गए थे। वे लोग सिंगापुर, मलेशिया और इटली जाना चाहते थे, लेकिन उनको मॉस्को भेज दिया गया।

जगदीप के अुनसार एजेंट के माध्यम से पांच लोग मॉस्को गए थे और इसके बदले उनसे 35 लाख 40 हजार रुपए दिए लेकिन उन्हें इटली भेजने की बजाय मॉस्को भेज दिया गया। उसके बाद मॉस्को की सरकार ने इन लोगों को सेना में भर्ती करा दिया और 15 दिन की ट्रेनिंग देकर उन्हें मशीन गन पकड़ा दी गई।

Congressने कहा कि इन 126 लोगों में 14 लोग लापता हैं जिनमें से करीब 100 लोग वापस आ गए हैं, क्योंकि कुछ लोगों को गोली लग गई और कई लोग जख्मी हो गए। जगदीप और खुशबू यादव अपने भाई को वापस लाने के लिए हर मंत्रालय गए, लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी।

Congress नेता ने कहा कि लापता 14 लोगों में उत्तर प्रदेश के नौ लोग हैं जबकि पंजाब के तीन, महाराष्ट्र तथा जम्मू कश्मीर से एक-एक है। परिजन परेशान हो गये हैं लेकिन उनको ढूंढने को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Congress मोदी के ‘अमृत काल’ में जिस तरह के काम हो रहे है, वह बेहद चिंताजनक है

उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार रूस से पूछेगी कि बिना अनुमति के हमारे लोगों को वहां की सेना में भर्ती क्यों किया गया और क्या सरकार ने अपने लोगों को वापस लाने का कोई प्रयास किया है। सारा मामला खुलने के बाद सरकार ने धोखेबाज एजेंटों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!