Haryana News In Hindi : हरियाणा में ग्रुप-सी पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर लंबे समय से चल रहा असमंजस अब खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि CET रजिस्ट्रेशन पोर्टल को अब दोबारा नहीं खोला जाएगा। इस फैसले से उन अभ्यर्थियों की उम्मीदों को झटका लगा है जो पोर्टल दोबारा खुलने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
Haryana News In Hindi : आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को दी गई राहत
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने समय पर आवेदन कर दिया था लेकिन आरक्षित वर्ग से जुड़े दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए, उन्हें परीक्षा के बाद अपने दस्तावेज जमा करने का एक अवसर दिया जाएगा। इससे ऐसे अभ्यर्थियों को कुछ हद तक राहत मिली है जो तकनीकी कारणों से डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं कर सके थे।
HARYANA में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, 30 जून तक असर संभावित, फसलों पर संकट
Haryana News In Hindi : मामला पहुंचा हाईकोर्ट, अगली सुनवाई संभावित
पोर्टल बंद करने के फैसले से नाराज कुछ अभ्यर्थियों ने अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। छह अभ्यर्थियों द्वारा दायर याचिका में मांग की गई है कि CET रजिस्ट्रेशन पोर्टल को फिर से खोला जाए और पहले से किए गए आवेदनों में सुधार का अवसर भी दिया जाए। यह मामला अब कोर्ट में सूचीबद्ध हो चुका है और इसकी संभावित पहली सुनवाई 2 या 3 जुलाई को हो सकती है।
Haryana News In Hindi : परीक्षा तैयारियों का अंतिम चरण
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा CET परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। अब तक 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा के लिए 22 जिलों और चंडीगढ़ को मिलाकर कुल 1684 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। यदि कोर्ट का कोई आदेश आता है, तो इससे परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

