अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chattisgarh में संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड, 2 महिला नक्सली ढेर

On: June 27, 2025 10:49 AM
Follow Us:
Chattisgarh
---Advertisement---

नारायणपुर : Chattisgarh के अबूझमाड़ में बुधवार देर रात से डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ में दो महिला माओवादी मारी गयी और उनके शव बरामद किए गए है। मुठभेड़ स्थल से 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं।

पाकिस्तान का झूठ लंबे समय तक नहीं चल सकता : Priyanka Chaturvedi

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Chattisgarh पुलिस को कोहकमेटा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से डीआरजी और कोंडागांव से एसटीएफ के जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर भेजा। कल रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Chattisgarh मुठभेड़ स्थल से 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए 

जवानों ने भी आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की। गुरुवार सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए। नक्सलियों की पहचान नहीं हो पयी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह भी गोलीबारी हुई है। फिलहाल संयुक्त बल मौके पर मौजूद है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!