अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर Delhi BJP ने आयोजित की संगोष्ठियां

On: June 25, 2025 11:00 AM
Follow Us:
Delhi BJP
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Delhi BJP ने देश में आपातकाल लागू होने के 50 साल पूरा होने पर मंगलवार को प्रदेश के सात जिलों में संगोष्ठियों का आयोजन किया और आपातक़ालीन बंदियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित कार्यक्रमों के प्रदेश संयोजक विधायक गजेंद्र यादव और सह संयोजक राजीव बब्बर, पंकज जैन, विधायक हरीश खुराना और प्रदेश मंत्री सोना कुमारी हैं।

Delhi BJP की महिला मोर्चा की सिंदूर यात्रा में शामिल हुई हजारों महिलाएं

इस मौके पर नवीन शहादरा जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक राजकुमार भाटिया ने जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार की उपस्थिति में सबको संबोधित किया और आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया। वहीं, चांदनी चौक जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश मंत्री विनोद बछेती ने जिला अध्यक्ष अतुल गर्ग की उपस्थिति में लोगों को संबोधित किया और आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया।

इसी तरह से करोल बाग जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में Delhi BJP नेता राजीव बब्बर, जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर की उपस्थिति में लोगों को संबोधित किया और आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया। उत्तर पूर्व जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश मंत्री किशन शर्मा ने जिला अध्यक्ष श्री यू. के चौधरी की उपस्थिति में आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया।

केशवपुरम जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल गुप्ता ने जिला अध्यक्ष अजय खटाना की उपस्थिति में लोगों को संबोधित किया औऱ आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया। वहीं, मयूर विहार जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में Delhi BJP नेता महेन्द्र आहूजा ने जिला अध्यक्ष श्री विजेन्द्र धामा की उपस्थिति में आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया।

Delhi BJP जय प्रकाश ने जिला अध्यक्ष दीपक गाबा की उपस्थिति में संगोष्ठी को संबोधित कर आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया

शाहदरा जिला में बाल मंदिर पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला संगोष्ठी में भाजपा नेता जय प्रकाश ने जिला अध्यक्ष दीपक गाबा की उपस्थिति में संगोष्ठी को संबोधित कर आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!