लुधियाना। पंजाब के Cabinet Minister Barinder Goyal ने आम आदमी पार्टी (आप) की जीत को जनता के विश्वास और पार्टी की ईमानदार राजनीति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल पंजाब, बल्कि पूरे देश के लिए खुशी की बात है, क्योंकि लोग विकास और काम चाहते हैं।
Cabinet Minister Krishna Bedi नेे विमान हादसे पर जताया शोक, बाेले- सरकार पीड़ितों के साथ
Cabinet Minister Barinder Goyal ने कहा कि ‘आप’ की जीत पूरे देश के लिए खुशी की बात है क्योंकि लोग सिर्फ और सिर्फ काम चाहते हैं विकास चाहते हैं। हमारी जीत इस बात का प्रतीक है कि हम लोगों के काम करते हैं, अच्छी राजनीति करते हैं, ईमानदार राजनीति करते हैं, जो आज समय की जरूरत है।
यह जीत पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पिछले साढ़े तीन साल के कार्यकाल को जनता की स्वीकृति है। साल 2022 में हम 92 सीटों पर जीते थे और आज हम 96 हो गए हैं। यह स्पष्ट है कि जनता हमारी पार्टी और हमारे काम को पसंद करती है।
उन्होंने गुजरात में आप प्रत्याशी गोपाल इटालिया की जीत का पर कहा कि 25-30 साल से सत्ता में रही “जुमलेबाज सरकार” को जनता ने नकार दिया। कांग्रेस बीजेपी और अन्य दलों ने झूठे वादे और नौटंकी की, लेकिन जनता ने ‘आप’ के काम पर भरोसा जताया।
Cabinet Minister Barinder Goyal : 25-30 साल से सत्ता में रही “जुमलेबाज सरकार” को जनता ने नकार दिया
गोयल ने लुधियाना वेस्ट के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वहां के लोगों ने आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा पर विश्वास जताया। हमने जो वादे किए, उन्हें पूरा किया और जो बाकी हैं, उन्हें भी पूरा करेंगे। सभी बड़े फैसले अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्तर पर लिए जाते हैं और जनता को समय पर हर जानकारी मिलेगी।

