बदायूं सांसद आदित्य यादव तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
सांसद 23 जून से 25 जून तक संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर जनता की समस्याएं सुन उनका निराकरण करेंगे,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं। समाजवादी पार्टी के लोकसभा क्षेत्र बदायूँ से सांसद आदित्य यादव 23 जून से 25 जून तक संसदीय क्षेत्र में प्रवास करेंगे इस दौरान वह क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित कर जन समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करेंगे।सांसद 23 जून को विधानसभा क्षेत्र बदायूं का भ्रमण करेंगे तथा आयोजित विभिन्न राजनीतिक वन निजी कार्यक्रमों में भाग लेंगे रात्रि विश्राम वह बदायूं अपने निज आवास पर करेंगे।
24 जून को प्रातः 9 बजे से बदायूँ स्थित अपने निज निवास पर समाजवादी पार्टी के नेतागणों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मुलाकात करेगे तत्पश्चात् विधानसभा क्षेत्र बिल्सी का भ्रमण करेगें तथा आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें।
25 जून को प्रातः 11 बजे से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन, बिसौली, में समाजवादी पार्टी के नेतागणों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मुलाकात करेगे तत्पश्चात् विधानसभा क्षेत्र बिसौली का भ्रमण करेगें तथा आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें।
