अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chhattisgarh में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

On: June 21, 2025 7:13 AM
Follow Us:
Chhattisgarh
---Advertisement---

सुकमा : Chhattisgarh में सुरक्षा बलों ने सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्र में सक्रिय पामेड़ एरिया कमेटी के इनामी नक्सली समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

Chhattisgarh कोयला घोटाला, कई आरोपियों की अंतरिम जमानत मंजूर

गिरफ्तार नक्सलियों में एक पर Chhattisgarh शासन द्वारा दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इन नक्सलियों के कब्जे से टंगिया, लाठी और डंडे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार सभी नक्सली ग्राम पूवर्ती के रहने वाले हैं। इन पर पटेल रामा बोडके की नृशंस हत्या में शामिल होने का आरोप है।

हत्या के समय परिजनों द्वारा बीच-बचाव करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्हें भी नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की थी। इस वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगरगुण्डा थाना से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) तोमेश वर्मा के नेतृत्व में जिला बल, पूवर्ती कैम्प से सहायक आयुक्त एसी अजय त्यागी और एसी रवि चंदर तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 150वीं बटालियन की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।

मुखबिर से सूचना मिलने पर संयुक्त दल ग्राम पूवर्ती तथा आसपास के इलाकों, विशेषकर मिसीपारा और ओईपारा में रवाना हुआ और सघन घेराबंदी की गयी। इसी दौरान सभी पांच फरार नक्सली गिरफ्तार कर लिए गए।

Chhattisgarh गिरफ्तार नक्सलियों को इस मामले में विशेष न्यायालय दंतेवाड़ा में प्रस्तुत किया गया

गिरफ्तार नक्सलियों को इस मामले में विशेष न्यायालय दंतेवाड़ा में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर आज उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गयी है, लेकिन पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि ये सभी पामेड़ एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य हैं और नक्सल वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य नक्सली अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए इलाके में सतत नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply