अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Yogi का विपक्ष पर हमला, बोले- विकास के नाम पर ये लोग ‘डी कंपनी’ पालते थे

On: June 20, 2025 10:14 PM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश के CM Yogi ने शुक्रवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम योगी ने मुख्य विपक्षी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस आजमगढ़ ने उन्हें मुख्यमंत्री, सांसद बनाया लेकिन वे न तो विश्वविद्यालय बना पाए, न एक्सप्रेसवे बना पाए। हमने गैर सैफई वासी को सांसद बनाया। 2016 में वो लोग 110 मीटर चौड़ा एक्सप्रेसवे बना रहे थे, टेंडर जारी कर दिया था। एक्सप्रेसवे के निर्माण में डकैती डालने वाले आज ईमानदारी का ढोंग दिखा रहे हैं।

CM Yogi ने 11,690 आश्रित परिवारों के लिए जारी किए 561.86 करोड़

CM Yogi ने कहा जो सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने का प्रयास करेगा, पहले से उसका टिकट रिजर्व कर दिया जाएगा। पहले विकास के नाम पर यह लोग डी कंपनी को पालते थे, यानी दाउद कंपनी। हमारी सरकार ने ऐसे लोगों को जहन्नुम का टिकट दे दिया। भाजपा की डबल इंजन सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम कर रही है।

प्रदेश बीमारू राज्य से अब एक्सप्रेसवे वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। आठ साल पहले आजमगढ़ का नाम लेने से लोग डरते थे। आजमगढ़ अब विकास की मुख्यधारा के साथ जुड़ चुका है। CM Yogi ने कहा कि बेटी और व्यापारी के साथ हर एक नागरिक को सुरक्षा दी जा रही है।

CM Yogi उत्तर प्रदेश ने विरासत और विकास का एक अद्भुत समन्वय स्थापित किया है

सुरक्षा पर जिसने सेंध लगाने का काम किया उसके लिए यमराज का टिकट भी उसे उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह आवश्यक है कि जो दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरा बने, उसके लिए पहले से ही एक टिकट रिजर्व करा दो।
CM Yogi ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने विरासत और विकास का एक अद्भुत समन्वय स्थापित किया है। महाकुंभ प्रयागराज, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना, काशी में काशी विश्वनाथ धाम का होना, मां विंध्यवासिनी धाम, चित्रकूट धाम का विकसित होना इसके उदाहरण हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!