ग्राम में दूध खरीद फ़रोक्त करके घर वापस लौट रहे युवक के साथ लोगों ने किया प्राण घातक हमला,
मारपीट कर किया जख्मी तथा मरणासन्न अवस्था में युवक को खेत की फसल में डालकर हुए नौ दो ग्यारह,
पिता ने तीन लोगों के विरुद्ध मामले की नामदर्ज कराई रिपोर्ट,
परिजनो ने गंभीर रूप से घायल दूधिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी ले जाकर कराया भर्ती,
पुलिस जांच मेंजूटी,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद संभल की सीमा पर स्थित थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम सुरेंनी पपड़ी निवासी छोटेलाल पुत्र पुन्नी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र ग्राम में दूध खरीद फ़रोक्त का कार्य करता है बीती रात वह ग्राम में दूध खरीद कर घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में ही बीती रात अनिल पुत्र राम सिंह लोकेश पुत्र ने लाल पुत्र पवन सिंह ने मेरे पुत्र ललतेश को एक राय होकर जबरन उसे रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगे जब उसने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने उसे पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया तथा मरणासन्न स्थिति में ईख के खेत में डालकर भाग गए जब वह देर रात तक नहीं लौटा तब हम परिजन एवं ग्रामीण उसकी तलाश में जंगल जानते हुए निकले तो उसके करहाने की आवाज एक खेत से सुनाई दी तब हम लोगों ने देखा तो ललतेस खून से लथपथ पड़ा था मामले की जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी में भर्ती कराया गया।
पीड़ित के पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अनिल पुत्र राम सिंह लोकेश पुत्र नेकसू , लालू पुत्र पान सिंह निवासीगढ़ अज्ञात के विरुद्ध धारा 126 बटे दो 115 /2 तथा 110 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज जांच प्रारंभ कर दी है।
