अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जोरदार धमाकों से दहला Israel, मिलिट्री इंटेलिजेंस की बिल्डिंग को ईरान ने बनाया निशाना

On: June 18, 2025 10:09 AM
Follow Us:
Israel
---Advertisement---

तेल अवीव- Israel और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। ईरान ने मंगलवार को तेल अवीव में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर हवाई हमला किया। इसके अलावा मिलिट्री इंटेलिजेंस से जुड़ी खुफिया एजेंसी AMAN की बिल्डिंग को भी निशाना बनाया है।

ईरान पर israeli हमला : नातांज़ परमाणु केंद्र को बनाया निशाना

Israel रक्षा बलों (आईडीएफ) ने दावा किया कि उसने ईरान के युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी को मार गिराया है। शादमानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी थे।

‘आईडीएफ’ ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “इंटेलिजेंस ब्रांच की सटीक खुफिया जानकारी और रात के दौरान अचानक मिले मौके के बाद, एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने तेहरान के मध्य में एक हेडक्वार्टर पर हमला किया। इस हमले में युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी को मार गिराया गया, जो ईरानी नेता अली खामेनेई के सबसे करीबी और सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर थे।”

शादमानी ईरान की खतम-अल-अनबिया हेडक्वार्टर्स यानी सैन्य आपात कमान के हेड थे। उन्होंने 4 दिन पहले ही यह पद संभाला था। उन्हें 13 जून को इजराइली हमले में मारे गए मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह यह जिम्मेदारी दी गई थी। राशिद की मौत पिछले शुक्रवार को हुई थी।

Israel हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।

Israel हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए

आईडीएफ ने दावा किया है कि मारे गए ईरानी अधिकारी के नेतृत्व में काम कर रहा ‘खातेम अल-अनबिया’ इमरजेंसी कमांड और हमलों को लेकर बनाई योजनाओं को मंजूरी देने के लिए जिम्मेदार था। आईडीएफ ने कहा कि अपने विभिन्न सैन्य दायित्वों में अली शादमानी ने प्रत्यक्ष रूप से इजरायल को नुकसान पहुंचाने की ईरानी योजनाओं को प्रभावित किया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!