नई दिल्ली। लंदन स्थित बंगले के मामले में ED मंगलवार को रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी। ईडी संजय भंडारी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। आरोप है कि 12 ब्रायंस्टन स्क्वायर बंगला का असली मालिक वाड्रा है, जिसकी देखभाल का जिम्मेदारी संजय भंडारी के पास है।
पटना : ED की रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी, 11.64 करोड़ नकद सहित दस्तावेज जब्त
ईडी के पास संजय भंडारी और उसके सहयोगियों के बीच बातचीत के ईमेल के साथ ही गवाहों और अन्य आरोपियों के बयान भी हैं, जिनसे इस आरोप की पुष्टि होती है। दो महीने पहले ईडी वाड्रा से गुरूग्राम में जमीन खरीदने में हुई मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में पूछताछ कर चुकी है।
इन मामलों में वाड्रा के खिलाफ जांच कर रही ED
इसके साथ ही बीकानेर जमीन खरीद घोटाले में भी ईडी वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार संजय भंडारी के ठिकानों पर 2016 में आयकर के छापे के दौरान लंदन स्थित बंगले की जानकारी मिली थी। छापे के तत्काल बाद संजय भंडारी लंदन भाग गया था और उसे वापस लाने की कोशिशें सफल नहीं हो सकी।

