अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारतीय चाहें तो देश की अर्थव्यवस्था को खुद बहुत बड़ा कर सकते हैं : CM Rekha Gupta

On: June 17, 2025 9:43 AM
Follow Us:
CM Rekha Gupta
---Advertisement---

नई दिल्ली। CM Rekha Gupta : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में सोमवार को एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली सरकार के शुरुआती 100 दिनों के कार्यों की झलक भी देखने को मिली।

CM Rekha Gupta ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के विकास कार्यों की समीक्षा की

 

CM Rekha Gupta ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भारतीय चाहें तो अपने देश की अर्थव्यवस्था को खुद बहुत बड़ा कर सकते हैं। रेखा गुप्ता ने प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद कहा, “आजकल लोगों को विदेशों में जाने का चस्का लगा है, अगर कहीं जाना है तो पहले देश घुमें। पीएम मोदी बहुत भक्ति से देश के लिए काम कर रहे हैं। लोगों को खादी के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए, हाथ के काम की बहुत प्रशंसा होती है। भारतीय चाहें तो अपने देश की अर्थव्यवस्था को खुद बहुत बड़ा कर सकते हैं।”

CM Rekha Gupta आजकल लोगों को विदेशों में जाने का चस्का लगा है, अगर कहीं जाना है तो पहले देश घुमें

उद्घाटन की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने दिल्ली में ‘आयुष्मान योजना’ के लागू होने की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “वर्षों तक दिल्ली के गरीब आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण योजना से वंचित रहे। लेकिन अब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से यह लंबा इंतजार समाप्त हुआ। अब दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू हो चुकी है, ताकि हर जरूरतमंद को सम्मानजनक और निःशुल्क उपचार मिल सके।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!