Haryana अंबाला। राजकीय कालेजों में पढ़ रहे बच्चे यदि पढ़ाई के साथ काम करना चाहते हैं, तो उनको कॉलेज की लाइब्रेरी, लैबोरेट्री, कंप्यूटर रूम, ऑफिस वर्क के लिए तैनाती दे दी जाएगी या फिर पब्लिक लाइब्रेरी में जॉब दी जाएगी।
Haryana के मरीजों को पर्ची के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन
फिलहाल प्रदेश की 27 लाइब्रेरी को चुना गया है, जबकि इनकी संख्या और भी हो सकती है। सरकार इन बच्चों को डेढ़ करोड़ रुपये देगी जबकि प्रति कालेज बजट तय किया गया है। फिलहाल इसी को लेकर कालेजों द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया गया है।
Haryana की 27 लाइब्रेरी को चुना गया है, जबकि इनकी संख्या और भी हो सकती है
इसके अलावा जो लाइब्रेरी चौबीस घंटे चल रही हैं, उसको लेकर भी जानकारियां मांगी है। निदेशालय उच्चतर शिक्षा (डीएचई) द्वारा इसी को लेकर इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

