अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Trump की ईरान को चेतावनी, बोले- ‘अगर हम पर हमला हुआ, तो अमेरिकी सेना पूरी ताकत के साथ आप पर टूट पड़ेगी’

On: June 15, 2025 1:55 PM
Follow Us:
Trump
---Advertisement---

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच रविवार को ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका का हालिया हमलों में कोई हाथ नहीं है। इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिकी हितों के खिलाफ किसी भी उकसावे का करारा जवाब दिया जाएगा।

अहमदाबाद विमान हादसे को Trump ने ‘विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना’ बताया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर ट्रंप ने लिखा, “ईरान पर हुए हमले से अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं है। अगर ईरान का हम पर किसी भी तरह से हमला किया जाता है, तो अमेरिकी सशस्त्र बल पूरी ताकत से आप पर हमला करेंगे। हालांकि, हम आसानी से ईरान और इजरायल के बीच समझौता करवा सकते हैं और इस खूनी संघर्ष को समाप्त कर सकते हैं।”

Trump ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका का हालिया हमलों में कोई हाथ नहीं है

ईरान और इजरायल के बीच आपसी हमलों की एक सीरीज के बाद मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। रविवार को, इजरायली सेना ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला करने की पुष्टि की है, जिसमें ईरानी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय और एसपीएनडी, एक प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च फैसिलिटी शामिल है। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के अनुसार, इस ऑपरेशन में उस जगह को भी निशाना बनाया गया, जहां ईरान ने कथित तौर पर अपने न्यूक्लियर परिसंपत्तियों को छिपाया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!