अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana में पंचायत चुनाव घोषितः 15 जून को होंगे पंचायत आम चुनाव और रिक्त सीटों के उप चुनाव

On: June 14, 2025 8:53 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

पंचकूला। Haryana राज्य चुनाव आयोग ने चरखी दादरी और झज्जर जिलों में ग्राम पंचायतों के आम चुनाव और राज्य भर में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के उप चुनावों की घोषणा कर दी है। हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि ये चुनाव 15 जून, 2025 को आयोजित किए जाएंगे।

Haryana में अब ड्रोन से होगी फसलों में बीमारियों की पहचा

चरखी दादरी जिले के बाढड़ा ब्लॉक में बाढड़ा और हंसावास खुर्द ग्राम पंचायतों के पंचों और सरपंचों के लिए आम चुनाव होंगे। इसी तरह, जिला झज्जर के बादली ब्लॉक में बादली, मोहम्मदपुर माजरा और फैजाबाद ग्राम पंचायतों में भी पंचों और सरपंचों के आम चुनाव निर्धारित हैं।

Haryana राज्य में विभिन्न कारणों जैसे मृत्यु, त्यागपत्र, बर्खास्तगी या अन्य कारणों से रिक्त हुई ग्राम पंचायतों के पंचों और सरपंचों, पंचायत समितियों के सदस्यों और जिला परिषदों के सदस्यों की सीटों पर उप चुनाव भी इसी दिन होंगे। पहले पंचों की 829 सीटों, सरपंचों की 81 सीटों, पंचायत समिति सदस्यों की 17 सीटों और जिला परिषद सदस्य की 1 सीट पर उप चुनाव होने थे।

हालांकि, बड़ी संख्या में सीटें निर्विरोध भर दी गई हैं। अब 56 पंचों, 61 सरपंचों, पंचायत समिति के 8 सदस्यों और जिला परिषद के 1 सदस्य के लिए उप चुनाव होंगे।

Haryana ये चुनाव 15 जून, 2025 को आयोजित किए जाएंगे

धनपत सिंह ने बताया कि इन चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से इन चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!