अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश में Corona के सक्रिय मामले 7154

On: June 12, 2025 3:24 PM
Follow Us:
Corona
---Advertisement---

नयी दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों के दौरान Corona संक्रमण के सक्रिय मामलों में कमी आयी है, गुरुवार सुबह आठ बजे तक 33 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल सक्रिय मामलों की संख्या 7154 तक पहुंच गयी।

देशभर में Corona के एक्टिव केस 6 हजार पार, बीते 24 घंटे में सामने आए 769 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण से महाराष्ट्र में दो और मध्य प्रदेश में एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 77 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामलों में वृद्धि इस संक्रमण के नये उभरते वेरिएंट, विशेष रूप से एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और हाल ही में पहचाने गये एनबी.1.8.1 सबवेरिएंट के कारण हो रही है। इन वेरिएंट्स की जांच चल रही है। प्रारंभिक रुझान संक्रमण की बढ़ती संभावना की ओर इशारा करते हैं, हालांकि इस स्तर पर अस्पताल में भर्ती होने की दर अपेक्षाकृत कम है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा Corona मामले केरल में दर्ज किए गए हैं। देश के 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। जिनमें से केरल, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

Corona संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य रहा है

Corona संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य रहा है, लेकिन आज सुबह तक 58 सक्रिय मामलों में कमी आने के बावजूद इसका आंकड़ा 2165 पर बना हुआ है और दिल्ली में लगभग 26 मामले घटने से संक्रमितों की कुल संख्या 731 रह गई। गुजरात में भी इसके मामले तेजी से बढकर 1281 तक पहुंच गये हैं।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 747, महाराष्ट्र में 615, कर्नाटक में 467, तमिलनाडु में 231, उत्तर प्रदेश में 227, राजस्थान में 141, हरियाणा में 83, आंध्र प्रदेश में 103, मध्य प्रदेश में 86, छत्तीसगढ में 45, बिहार में 40, ओडिशा में 42, सिक्किम में 39, पंजाब मेें 31, जम्मू-कश्मीर में 12, झारखंड में 19, असम में 13, तेलंगाना में 12, पुड्डुचेरी में आठ, उत्तराखंड में चार, हिमाचल प्रदेश और चंड़ीगढ़ में दो-दो सक्रिय मामले हैं। त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण को कोई मामला नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply