अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तराखंड में बोले केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh , ‘सूचना युद्ध में जागरूकता फैलाने को बनें सामाजिक सैनिक’

On: June 11, 2025 12:53 PM
Follow Us:
Rajnath Singh
---Advertisement---

देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा कि 21वीं सदी में सूचना युद्ध बढ़ रहा है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वह झूठ की पहचान करने, अफवाहों को रोकने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सामाजिक सैनिक बनें।

Rajnath Singh बोले- वह दिन दूर नहीं जब POK के लोग खुद भारत का हिस्सा बनेंगे

सोमवार को देहरादून में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डेटा और सूचना सबसे बड़ी ताकत है लेकिन यह एक चुनौती भी है। आपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने फर्जी वीडियो, मनगढ़ंत खबरों और पोस्ट के जरिये सैनिकों और नागरिकों का मनोबल तोडऩे की साजिश रची।

Rajnath Singh डेटा और सूचना सबसे बड़ी ताकत है लेकिन यह एक चुनौती भी

भले ही सैन्य कार्रवाई बंद कर दी गई हों लेकिन सूचना युद्ध अब भी जारी है। लोग अगर बिना सोचे समझे झूठी खबरें साझा करते हैं तो वे अनजाने में दुश्मन के हथियार बन जाते हैं। समय आ गया है कि सभी नागरिक सामाजिक सैनिक बनें। सरकार अपने स्तर पर साइबर सुरक्षा का काम कर रही है लेकिन हर नागरिक को फर्स्ट रिस्पांडर यानी पहले प्रतिक्रिया करने वाला बनने की जरूरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!