अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आतंकवाद पर दुनिया को भारत का संदेश देकर लौटे बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की Prime Minister Narendra Modiने

On: June 11, 2025 10:54 AM
Follow Us:
Prime Minister Narendra Modi
---Advertisement---

दिल्ली : Prime Minister Narendra Modi : आतंकवाद पर दुनिया को भारत का संदेश और दृष्टिकोण स्पष्ट करने के बाद स्वदेश लौटे सभी सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने मंगलवार को यहां Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की और उन्हें विभिन्न देशों में अपनी बैठकों और वार्ता के बारे में बताया।

पटना में Prime Minister Narendra Modi का रोड-शो शुरू, पीएम को देख लग रहे ‘भारत माता की जय’ के नारे

Prime Minister Narendra Modi ने विभिन्न देशों की यात्रा पर गए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों की 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मेजबानी की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विभिन्न देशों में राजनीतिक नेतृत्व, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, संगठनों, थिंक टैंक, मीडिया और भारतीय समुदाय के साथ अपनी बैठकों और बातचीत से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया है। इससे पहले प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात कर उन्हें भी इस बारे में जानकारी दी थी।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार ने आतंकवाद पर दुनिया के समक्ष भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए 30 से भी अधिक देशों में सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों को भेजा था।

Prime Minister Narendra Modi विभिन्न देशों में अपनी बैठकों और वार्ता के बारे में बताया

विभिन्न दलों के सांसदों, पूर्व सांसदों और प्रतिष्ठित राजनयिकों से युक्त प्रतिनिधिमंडलों ने विभिन्न देशों की अपनी यात्राओं के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख और विश्व शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!