अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मोदी का 11 वर्ष का कार्यकाल अभूतपूर्व विकास का युग : Rajnath

On: June 10, 2025 9:44 AM
Follow Us:
Rajnath
---Advertisement---

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री Rajnath ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए इसे ‘अभूतपूर्व विकास’ और ‘युगांतरकारी राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन’ का युग बताया है।

Rajnath Singh बोले- वह दिन दूर नहीं जब POK के लोग खुद भारत का हिस्सा बनेंगे

Rajnath सिंह ने रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण ने देश को दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में आत्मविश्वास के साथ खड़ा होने में सक्षम बनाया है। उन्होंने साेमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, “ भारत आज अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की हर कीमत पर रक्षा करने के संकल्प पर पूरी तरह से सुसज्जित, आश्वस्त और अडिग है।”

रक्षा मंत्री Rajnath ने पिछले दशक के व्यापक प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा, “ सेवा के ये 11 वर्ष हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के सपनों को साकार करने की कहानी कह रहे हैं, जिन्होंने एक ऐसे लोकतंत्र की कल्पना की थी जो न केवल राजनीतिक हो, बल्कि सामाजिक और आर्थिक प्रकृति का भी हो।” उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री के गतिशील नेतृत्व में भारत न केवल प्रगति कर रहा है, बल्कि “ राष्ट्रों के समुदाय में अपना उचित स्थान” प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ रहा है।

Rajnath सिंह ने इस परिवर्तनकारी यात्रा में योगदान देने वाले प्रत्येक नागरिक को भी बधाई दी और कहा, “ हम एक साथ आगे बढ़ रहे हैं – मजबूत, गौरवान्वित और एकजुट।” मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को गिनाते हुए रक्षा मंत्री ने उन पहलों की ओर इशारा किया जिन्होंने नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने और उद्यमियों के लिए व्यापार सुगमता को बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से लेकर किसानों के कल्याण तक, प्रशासन ने “समाज के हर वर्ग के उत्थान और मजबूती के लिए केंद्रित और प्रतिबद्ध प्रयास” के साथ काम किया है। रक्षा मंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना जैसी प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं को ऐतिहासिक पहल बताया, जिन्होंने लाखों गरीब लोगों के लिए सम्मान, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण सुनिश्चित किया है।

Rajnath ने ‘अभूतपूर्व विकास’ और ‘युगांतरकारी राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन’ का युग बताया

श्री सिंह ने कहा, “इसके साथ ही राजमार्गों से लेकर रेलवे तक, स्मार्ट शहरों से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक भौतिक बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर विस्तार और स्वास्थ्य सेवा तथा शिक्षा में मानव संसाधनों को मजबूत कर एक नए भारत की नींव रखी गयी है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!