अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

झूठ की बुनियाद पर बनी पंजाब सरकार का अब नहीं कोई जनाधार : Chief Minister Naib Singh Saini

On: June 8, 2025 5:01 PM
Follow Us:
Chief Minister Naib Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के Chief Minister Naib Singh Saini ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में जो सरकार चल रही है, वह झूठ की बुनियाद पर बनी थी। इस सरकार ने न तो जनता के कल्याण के लिए कोई सार्थक कार्य किया और न ही उनके पास काम करने की इच्छाशक्ति है। अब पंजाब की जनता इस सच्चाई को समझ चुकी है।

केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से नूंह जिला विकास की ओर अग्रसर: Chief Minister Naib Singh Saini

Chief Minister Naib Singh Saini ने आज पंजाब के संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने चुनाव के समय जो वादे किए थे, उन्हें निभाने में पूरी तरह विफल रही है। दिल्ली के अंदर उनका पर्दाफाश हो गया है, क्योंकि झूठ लंबे समय तक नहीं चलता। पंजाब में भी अब इनका कोई जनाधार नहीं रहा है और पंजाब में होने वाले उपचुनाव में लोग सही दिशा में फैसला करेंगे।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है।

Chief Minister Naib Singh Saini प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लोगों की सुविधाओं की जगह अपनी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित रहा है। पंजाब की जनता समझदार है। उन्होंने लुधियाना उपचुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब भी गति से आगे बढ़े।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!