अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

क्षेत्रीय, वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-मध्य एशिया साझेदारी महत्वपूर्ण – PM Modi

On: June 7, 2025 11:50 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली,। कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार शाम PM Modi से संयुक्त रूप से मुलाकात की। उन्हें नई दिल्ली में आयोजित भारत-मध्य एशिया वार्ता की चौथी बैठक के दौरान हुई सकारात्मक और उत्पादक चर्चाओं के बारे में जानकारी दी गई।

PM Modi ने रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल पुल का किया उद्घाटन

बैठक के दौरान PM Modi ने इस बात पर जोर दिया कि मध्य एशियाई देशों के साथ संबंध हमेशा से भारत के लिए एक प्रमुख प्राथमिकता रहे हैं।

ऐतिहासिक लोगों से लोगों के बीच संबंधों की मजबूत नींव को और मजबूत करते हुए, पीएम मोदी ने अधिक इकोनॉमिक इंटरकनेक्शन, कनेक्टविटी का विस्तार, रक्षा और सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना एवं नए और उभरते क्षेत्रों में व्यापक सहयोग के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया।

पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एक मजबूत भारत-मध्य एशिया साझेदारी साझा क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में एक बहुगुणक बल के रूप में कार्य करती है।

बैठक के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत मध्य एशिया के देशों के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को गहराई से संजोता है।

PM Modi मध्य एशियाई देशों के साथ संबंध हमेशा से भारत के लिए एक प्रमुख प्राथमिकता रहे

आपसी प्रगति और समृद्धि के लिए व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, फिनटेक, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य में हमारे सहयोग को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करने की आशा है। हम आतंकवाद के खिलाफ अपनी सामूहिक लड़ाई में दृढ़ हैं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Gold Silver Price: गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या है 24K गोल्ड का रेट

West-bengal-‘महिलाओं को हर महीने 3000, बंगाल के लिए BJP ने मेनिफेस्टो में किए ऐसे वादे कि उड़ गई विरोधियों की नींद

GAS Cylinder Booking-LPG गैस सिलेंडर रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी…बुकिंग से पहले कर लें चेक

Leave a Reply