अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jind police व बदमाशों में मुठभेड़, 2 के पैर में लगी गोली

On: June 4, 2025 11:02 AM
Follow Us:
Jind police
---Advertisement---

नरवाना– पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में Jind police ने अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए दो बदमाशों को काबू किया है। आरोपियों ने दिनांक 27. मई को खटकङ टोल पर व उचाना मंडी में खाद बीज की दुकान पर अवैध वसूली करने के लिए गोलियां चलाईं थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित वासी शामलो कलां हाल आरा रोङ विश्वक्रमा कालोनी जीन्द व मोहित उर्फ बोनट वासी ईन्द्रगढ जिला रोहतक के रूप में हुई है।

जींद में Railway Track पार करने में चूक, दो की दर्दनाक मौत

जानकरी देते हुए डीएसपी उचाना संजय कुमार ने बताया कि आज सीआईए स्टाफ जीन्द इंचार्ज मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली कि मोहित वासी शामलो कलां हाल आरा रोङ विश्वक्रमा कालोनी जीन्द व मोहित उर्फ बोनट पुत्र सुरेश वासी ईन्द्रगढ जिला रोहतक जिन्होंने दिनांक 27.05.2025 को खटकङ टोल पर वा उचाना मण्डी में खाद बीज की दुकान पर अवैध वसुली करने के लिए गोलियां चलाई थी, दोनों लङक़े अन्य किसी जघन्य वारदात को अन्जाम देने के लिए गांव ईक्कश से भिवानी रोङ बाईपास पर नहर पुल पर साधन के इन्तजार में खङे हैं जिनके पास अवैध हथियार भी है।

जिस सूचना पर सीआईए जीन्द की टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा तो सूचना अनुसार दो नौजवान ल?के नहर के पुल पर खड़े दिखाई दिए। जो पुलिस की गाड़ी को आता देखकर दोनो ल?के गांव रामराये की तरफ जाने वाली नहर की पटरी पर भागने लगे।

Jind police की टीम ने गाड़ी को उनके पीछे लगाकर उनको काबू करने का प्रयास किया जो दोनों लडक़ों में से एक ने पुलिस की गाड़ी नजदीक आती देखकर भागते भागते मुङक़र अपने हाथ में लिए पिस्तौल से पुलिस पार्टी जान से मारने की नियत से सीधा फायर कर दिया जिससे टीम के सदस्य बाल बाल बच गये तथा दोनों लङके नहर की पटरी से बाई तरफ नीचे उतर कर कच्चे रास्ते पर खेतों की तरफ भागने लगे।

Jind police की टीम ने गाड़ी को उनके पीछे लगाकर उनको काबू करने का प्रयास किया

Jind police की टीम ने भी गाड़ी से नीचे उतर कर उन दोनों को अपने-अपने हथियारों सहित पुलिस पार्टी के सामने आत्मसमर्पण करने बारे कई बार चेतावनी दी लेकिन दूसरे लडक़े जिसने अपने दाहिने हाथ में लिए हुए पिस्तौल से पुलिस पार्टी की तरफ जान से मारने की नियत से सीधा फायर कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!