चंडीगढ़/धरणी – हरियाणा के Chief Minister Saini ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर पात्रता प्रमाण पत्र मिले। उन्होंने कहा कि डीएससी, ओएससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस जैसे प्रमाण पत्र समय पर प्राप्त हो इसके लिए निर्देश पहले से दे रखे हैं।
Chief Minister Saini की अध्यक्षता में एचपीपीसी की बैठक,1640 करोड़ से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट और खरीद को मिली मंजूरी
Chief Minister Saini ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि किसी भी योग्य व्यक्ति को प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अब तक के आंकड़े के बारे में विभाग द्वारा बताया गया है कि 28 मई से 3 अप्रैल तक प्रदेश में कुल 1,17,778 प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं, जबकि विभाग को लगभग 28,830 डुप्लीकेट आवेदन भी प्राप्त हुए हैं।
Chief Minister Saini बोले, किसी भी लाभार्थी को सर्टिफिकेट मिलने में कोई समस्या नहीं आएगी
मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएससी यानि कॉमन सर्विस सैंटर स्तर पर ही ऐसे डुप्लीकेट आवेदनों की सक्रिय निगरानी और छंटनी की जाए। मुख्यमंत्री ने सभी जिला सूचना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मज़बूत किया जाए ताकि प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को और अधिक तेज़, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।
Chief Minister Saini ने यह भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए कि आवेदकों को उनके आवेदन की स्थिति और प्रमाण पत्र से जुड़ी सभी जानकारी समय-समय पर सीएससी के माध्यम से मिलती रहे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी पात्र लाभार्थी का सर्टिफिकेट लंबित न रहे और इस दिशा में प्रशासनिक कार्यवाही में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

