अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha जनपद में खेत में मिला तेंदुए का सड़ा-गला शव, गर्दन पर गहरा घाव

On: June 3, 2025 8:36 AM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

Amroha जनपद के मंडी धनौरा तहसील के गांव देहरा चक में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किसान के खेत में तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण सोबिंदर के खेत में करीब शाम पांच बजे मृत तेंदुए का शव पड़ा मिला, जिसकी गर्दन पर गहरा जख्म था और उससे तीव्र दुर्गंध आ रही थी।

Amroha के गजरौला की बेटी साक्षी बनी पूरे यूपी की शान – प्रदेश में दूसरा स्थान

 

Amroha शाम पांच बजे मृत तेंदुए का शव पड़ा मिला

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल तेंदुए की मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे क्षेत्र में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!