अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ayodhya : राम पथ से हटेंगी नॉनवेज की दुकानें, आदेश जारी

On: June 2, 2025 11:11 AM
Follow Us:
Ayodhya
---Advertisement---

अयोध्या। Ayodhya की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए रविवार को एक बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राम पथ, धर्म पथ, भक्ति पथ, 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग जैसे पवित्र स्थानों पर मांसाहारी वस्तुओं और शराब की बिक्री को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है।

Ayodhya के 6 प्रमुख प्रवेश द्वारों को पर्यटक केंद्र बनाएगी योगी सरकार

प्रशासन ने इस दिशा में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और मांसाहार बेचने वाली दुकानों को सात दिन के भीतर बंद करने का सख्त निर्देश दिया है। बीती रात सहायक खाद्य आयुक्त के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब 13 किलोमीटर लंबे राम पथ का गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान उन सभी दुकानों को चिह्नित किया गया, जहां मांसाहारी भोजन की बिक्री हो रही थी। इन दुकानों को सात दिन के भीतर अपनी गतिविधियां बंद करने का अल्टीमेटम दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद नगर निगम का विशेष परिवर्तन दल मौके पर पहुंचेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले, Ayodhya नगर निगम की बैठक में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव में निर्णय लिया गया कि राम पथ और अन्य धार्मिक मार्गों पर न तो मांसाहारी भोजन की बिक्री की अनुमति होगी और न ही शराब की बिक्री की जाएगी।

Ayodhya की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया

यह कदम अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। महापौर ने कहा कि अयोध्या एक पवित्र नगरी है, जहां हर कदम पर रामायणकालीन इतिहास और आध्यात्मिकता सजीव है। इसे सात्विक वातावरण के रूप में बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!