कोलकाता। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भोपाल में पीएम मोदी के संबोधन पर भाजपा नेता Dilip Ghosh ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी है। पाकिस्तान अगर फिर से कुछ करने की सोचेगा तो हमारी सेना तैयार है दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर Dilip Ghosh ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता Dilip Ghosh ने कहा ऑपरेशन सिंदूर की ताकत क्या है इसे हमारी सेना ने पाकिस्तान को दिखा दिया है। पाकिस्तान से आए आतंकवादी, उनकी पूरी सेना और सैन्य नेतृत्व, आतंकवादी के अलावा और कुछ नहीं हैं।
हम उनके असली इरादों को अच्छी तरह समझ चुके हैं। और हमारी सेना ने इसका कड़ा जवाब दिया है। इससे दुनिया को भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत और ‘सिंदूर’ की असली कीमत पता चल गई है। पाकिस्तान को अब यह बात पूरी तरह से समझ में आ गई है।
भाजपा नेता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कुछ घंटों में पाकिस्तान को यह समझ में आ गया था कि वह भारत का मुकाबला नहीं कर सकता है और सीजफायर के लिए दर-दर भटकने लगा। भारत से सीजफायर की गुहार की। अब सीजफायर होने के बाद अगर विपक्षी दल बयानबाजी करते हैं तो यह उन्हें शोभा नहीं देता है। भारत को जब लगेगा कि पाकिस्तान खतरा बन रहा है तो सेना हमारी तैयार हैं और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
Dilip Ghosh ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कुछ घंटों में पाकिस्तान को यह समझ में आ गया था कि वह भारत का मुकाबला नहीं कर सकता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि वह लगातार बंगाल आते हैं। यहां की जनता परिवर्तन चाहती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में परिवर्तन हो हम सभी यह चाहते हैं।

