अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मेहनतकश गिग श्रमिकों को कांग्रेस सरकारें दे रही है न्याय : Rahul Gandhi

On: May 29, 2025 10:07 PM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने कहा है कि गिग श्रमिकों की समस्या का निदान कांग्रेस की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी कांग्रेस शासित राज्यों में कानून बनाए जा रहे हैं।

Rahul Gandhi कल पुंछ जाएंगे, पाकिस्तान की गोलाबारी से पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi ने गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा, “रेटिंग नहीं, हक़ चाहिए, इंसान हैं हम, ग़ुलाम नहीं-भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब मैं गिग वर्कर्स से मिला, तो ये शब्द मेरे दिल में उतर गए। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है, एक ऐसा अध्यादेश लाया है जो गिग वर्कर्स को अधिकार, सुरक्षा और सम्मान देता है।

ये वर्कर्स दिन-रात हमारे लिए खाना, ज़रूरी सामान और सेवाएं पहुंचाते हैं, गर्मी, सर्दी और बारिश तक की परवाह नहीं करते, लेकिन अक्सर उन्हें बिना किसी वजह ऐप से हटा दिया जाता है, बीमार होने पर छुट्टी नहीं मिलती और उनकी मेहनत की कमाई गुप्त तरीके से तय होती है।”

Rahul Gandhi ने कहा है कि अब यह अन्याय खत्म होगा। इस नए कानून से सुनिश्चित होगी सामाजिक सुरक्षा, न्यायसंगत कॉन्ट्रैक्ट, वेतन निर्धारण में पारदर्शिता, मनमानी ऐप ब्लॉकिंग का अंत, तकनीकी से तरक्की भी होनी चाहिए और इंसाफ़ भी मिलना चाहिए।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “राजस्थान ने शुरुआत की।,

Rahul Gandhi कर्नाटक ने रास्ता दिखाया, अब तेलंगाना की बारी 

कर्नाटक ने रास्ता दिखाया, अब तेलंगाना की बारी है। गिग और प्लेटफ़ॉर्म आधारित काम से नए अवसर बन रहे हैं और कामकाज के रिश्तों में बड़ा बदलाव आ रहा है। इस बदलाव के केंद्र में मज़दूरों के अधिकार होने चाहिए। यही हमारा विज़न है और हम इसे हर राज्य और पूरे देश में लेकर जाएंगे।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply