समर इंडिया हापुड़:
Hapur news: उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम देहरा कुटी किसान कैंप कार्यालय पर 27 मई को सभी पदाधिकारी एवं किसान एकत्रित हुए।
विजिलेंस एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न घूसखोरी को लेकर विशेष चर्चा की गई।
समस्त पदाधिकारी द्वारा निर्णय लिया गया की दिनांक 30 मई दिन शुक्रवार समय 11:00 बजे किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जनपद हापुड़ कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी महोदय को गढ़मुक्तेश्वर विद्युत विभाग एक्शन, जेई, विजिलेंस के खिलाफ मय सबूतों के साथ ज्ञापन सोपा जाएगा।

ज्ञापन के साथ-साथ किसान हित में कार्य कर रहे जिला अधिकारी महोदय को किसान प्रतिनिधि मंडल के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
इस मौके पर मंडल महासचिव दिनेश त्यागी सेवाराम चौहान संसार सिंह नितिन चौहान गुलजार खां सुनील चौहान मनोज प्रधान जी अमरदीप सिंह अनुज बाबूजी नवल खा राजकुमार जाटव जीतू जाटव शेखर चौहान सुभाष सिंह उमेश चौहान दिवेश चौहान प्रदीप चौधरी ब्रह्मपाल प्रधान जी सर्वेश प्रधान जी अंकित बाबूजी मोहित चौहान अनुज यादव मनवीर चौहान दीपक यादव बिट्टू प्रधान जी भानु प्रताप शकील अहमद आरजू रविंद्र चौहान रॉबिन प्रधान जी अमित चौहान मयंक चौहान अनुज चौहान सहित सैकड़ो से अधिक किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान हित में आखिरी सांस तक
जीते चौहान
अध्यक्ष मेरठ मंडल यूथ
भारतीय किसान यूनियन टिकैत

