अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे Foreign Secretary Vikram Misri, भारत-यूएस संबंधों को मिलेगी मजबूती

On: May 27, 2025 8:06 AM
Follow Us:
Foreign Secretary Vikram Misri
---Advertisement---

नई दिल्ली। Foreign Secretary Vikram Misri मंगलवार से अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिसरी की अमेरिका यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फरवरी में हुई वाशिंगटन यात्रा के बाद हो रही है।

Foreign Minister Jaishankar 19 से 24 मई तक नीदरलैंड, डेनमार्क, जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे

मंत्रालय ने कहा कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी 27-29 मई तक वाशिंगटन डीसी का दौरा करेंगे और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा फरवरी में प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के बाद की है, जब दोनों पक्षों ने 21वीं सदी के लिए भारत-अमेरिका काम्पैक्ट (सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य एवं प्रौद्योगिकी के लिए अवसरों को बढ़ावा देना) कार्यक्रम शुरू किया था।

Foreign Secretary Vikram Misri अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे

इस दौरान भारत और अमेरिका ने कई क्षेत्रों में कई पहलों के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया। जनवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दूसरे कार्यकाल का पदभार ग्रहण करने के बाद यह पीएम मोदी की पहली अमेरिकी यात्रा थी। पीएम मोदी ट्रंप के दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद अमेरिका का दौरा करने वाले पहले कुछ विश्व नेताओं में से एक हैं और उन्हें नए प्रशासन के बमुश्किल तीन सप्ताह के भीतर अमेरिका आने का निमंत्रण मिला था।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!