अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kedarnath में तकनीकी खामी से हेली एंबुलेंस की आपातकाल लैंडिंग, 2 चिकित्सकों और 1 पायलट की बची जान

On: May 18, 2025 11:16 AM
Follow Us:
Kedarnath
---Advertisement---

केदारनाथ। ऋषिकेश एम्स से Kedarnath हेलीपैड की ओर आ रही संजीवनी हेली एंबुलेंस की शनिवार को आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में दो डॉक्टर भी सवार थे। अच्छी बात यह रही कि इसमें किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा, हेलीकॉप्टर सवार बिलकुल सुरक्षित हैं।

Kedarnath और बद्रीनाथ धाम की हवाई यात्रा के नाम पर कई लोगों से ठगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों सुरक्षित हैं। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ धाम में एक मरीज को रेस्क्यू कराने पहुंची संजीवनी हेली एंबुलेंस की आपातकालीन लैंडिंग हुई। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया है। इस हेली में एम्स ऋषिकेश से आई मेडिकल टीम भी सवार थी। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित दो डॉक्टर सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि Kedarnath धाम में दर्शन को पहुंची एक महिला श्रद्धालु सांस लेने में अधिक समस्या होने लगी। उसकी तबीयत बिगड़ने के दौरान राज्य सरकार की हेली एंबुलेंस सेवा संजीवनी की मदद ली गई। हेली में एम्स से मेडिकल टीम भी साथ केदारनाथ पहुंच रही थी।

उन्होंने बताया कि Kedarnath के मुख्य हेलीपैड पर लैंडिंग से पहले ही हेली में कुछ तकनीकी खराबी आई। तकनीकी खराबी को ध्यान में रखते हुए पायलट ने हेलीपैड से ठीक पहले समतल स्थान पर हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई। पायलट की सूझबूझ से सफल लैंडिंग हुई। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि हेलीकॉप्टर के पीछे का हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस पूरे मामले की तकनीकी जांच डीजीसीए द्वारा की जाएगी जिसके उपरांत तकनीकी खामी की सही जानकारी मिल सकेगी।

Kedarnath के मुख्य हेलीपैड पर लैंडिंग से पहले ही हेली में कुछ तकनीकी खराबी आई

बता दें कि 10 मई को राज्य सरकार ने भारत-पाक तनाव के बीच चारधाम यात्रा के तहत बाबा केदारनाथ जाने वाली सभी हेलीकॉप्टर सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया था। हेलीकॉप्टर सेवा बंद होने से तीर्थयात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अब एक बार फिर से यात्रियों के लिए सेवा शुरू कर दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून: सीएम धामी ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर दी ₹147 करोड़ की सौगात, बुजुर्गों को बताया परिवार का सुरक्षा कवच

सीएम धामी ने NIM के 4 सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया ‘फ्लैग-इन’, पर्वतारोहियों के अदम्य साहस को सराहा

खटीमा : CM धामी ने दी 108 करोड़ से अधिक की सौगात, हल्दीघेरा में 7.23 करोड़ की लागत से बनी गौशाला का किया लोकार्पण

नैनीताल : माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, बोले- देवभूमि की संस्कृति और जमीनों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Uttarakhand news : नैनीताल में दूषित पानी की सप्लाई से 2 लोगों की मौत, मामले में 6 इंजीनियर हुए सस्पेंड

किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Leave a Reply