नई दिल्ली। Amit Shah : राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस मल्टी एजेंसी सेंटर (मैक) नए रूप में सामने आया है। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए मैक का उद्घाटन किया।
Home Minister Amit Shah ने मल्टी एजेंसी सेंटर का किया उद्घाटन
Amit Shah ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कही ये बात
अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ राजनीति इच्छा शक्ति के साथ ही खुफिया एजेंसियों की सटीक सूचना और तीनों सेनाओं की अचूक मारक क्षमता का प्रतीक बताया। उन्होंने माओवादियों के विरुद्ध ऐतिहासिक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के बीच समन्वय की भी प्रशंसा की।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) और मशीन लर्निंग से लैस मैक का नया नेटवर्क आतंकवाद, उग्रवाद, संगठित अपराध और साइबर हमलों जैसे गंभीर खतरों से निपटने में देश के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा।

