अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली में युवाओं को रोजगार देने की बजाय बेरोजगार कर रही भाजपा सरकार : AAP

On: May 16, 2025 11:53 PM
Follow Us:
AAP
---Advertisement---

नई दिल्ली। AAP :मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में सत्तारूढ़ भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार न केवल रोजगार देने में विफल रही है, बल्कि हजारों लोगों को बेरोजगार कर रही है। दिल्ली में सैकड़ों डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और अस्पतालों में काम करने वाले टेक्नीशियन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के ‘जनता दरबार’ में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी नौकरी से हटाए जाने पर नाराजगी जताई और इसका कारण जानना चाहा।

मई में प्रदूषण इतना अधिक कभी नहीं रहा : AAP

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पहले 10,000 बस मार्शलों की नौकरी छीनी गई और अब मोहल्ला क्लिनिकों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को बेरोजगार कर दिया गया है। ये सभी कर्मचारी 2017 से 2025 तक नियमित रूप से सेवाएं दे रहे थे और उनके घर का खर्च इसी नौकरी से चलता था।

AAP नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने यह आश्वासन दिया था कि केजरीवाल सरकार की जनकल्याण योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद, अब मोहल्ला क्लिनिकों को बंद किया जा रहा है और वहां काम कर रहे डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और अन्य स्टाफ को हटाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा यह सब राजनीतिक द्वेष के तहत कर रही है। पहले भी योग टीचर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर्स, और अन्य अस्थायी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया था और अब यह क्रम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तक पहुंच गया है।

AAP सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल के करीबी अफसरों के ट्रांसफर पर भी टिप्पणी की

उन्होंने कहा कि ए.सी. वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड के हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट रोक दिए, पेंशन और वेतन वितरण में बाधा डाली और कई योजनाओं में अड़चनें पैदा कीं। अब जब भाजपा की सरकार है तो उन्हें डर है कि अगर वे इन फाइलों को अनुमति देंगे तो जेल जा सकते हैं। यही कारण है कि ऐसे अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिल्ली से बाहर भेजा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!