अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand weather : होली पर बारिश का साया, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

On: May 17, 2025 11:14 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

Uttarakhand weather : उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन जाती हुई ठंड एक बार फिर लौट सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना बन रही है। खास बात यह है कि इस बार होली के दौरान भी बारिश के आसार जताए गए हैं। 12 और 13 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बर्फबारी की संभावना है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

 

Uttarakhand weather : ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने आगे बताया कि 14 से 16 मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। यह बर्फबारी पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान को गिरा सकती है। जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं देखा जाएगा।

 

Uttarakhand weather : मैदानी क्षेत्रों में बढ़ा तापमान, धूप से मिली राहत

देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 12.2 डिग्री रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम 18.5 और न्यूनतम 5.4 डिग्री, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.9 और न्यूनतम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को देहरादून में दोपहर तक हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बाद में तेज धूप निकलने से तापमान में लगभग 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 

Uttarakhand weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार से दिखेगा

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार इस सप्ताह के मध्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मंगलवार और बुधवार को मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा, लेकिन 13 और 14 मार्च को कुछ पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है, जिसका असर बुधवार से दिखना शुरू हो जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Awas Yojana Uttarakhand : मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा सपनों का आशियाना, रुद्रपुर में हजारों फ्लैट्स की चाबियां सौंपने की तैयारी

Samvidhan Hatya Diwas : आपातकाल को CM धामी ने बताया ‘काला अध्याय’, देहरादून में लोकतंत्र सेनानियों का हुआ भव्य सम्मान

CM धामी की कोशिशों का असर: UK की जेल में बंद कैप्टन अजय पंत से दूतावास ने की बात

Rudrapur Flat Scheme : धामी सरकार का बड़ा तोहफा, रुद्रपुर में मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

देहरादून में सनसनीखेज मामला: पढ़ाई करने आईं दो छात्राएं 3 मुस्लिम युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, हिजाब वाली तस्वीरों ने चौंकाया

Haridwar Ganga Snan-भीषण गर्मी पर भारी पड़ी आस्था, हरिद्वार में 1 लाख लोगों ने किया गंगा स्नान

Leave a Reply