अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

India ने ड्रोन और अफवाहों के खिलाफ सफलतापूर्वक लड़ी जंग, डिजिटल घुसपैठ को साइबर योद्धाओं ने किया नाकाम

On: May 15, 2025 12:24 PM
Follow Us:
India
---Advertisement---

नई दिल्ली। India : पाकिस्तान से चार दिनों तक चले सैन्य टकराव के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी ड्रोनों के झुंडों को नाकाम किया और साइबर योद्धाओं ने डिजिटल घुसपैठ का सफलतापूर्वक मुकाबला किया।

कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं: India

भारतीय वेबसाइटें साइबर हमलों का शिकार बनीं
सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी शिविरों को नष्ट करने से पहले कई भारतीय वेबसाइटें साइबर हमलों का शिकार बनीं। पहलगाम हमले के बाद जालंधर स्थित आर्मी नर्सिंग कॉलेज की वेबसाइट को हैक किया गया।

भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाफ गलत अभियान चलाया गया
हाल ही में, चार आर्मी पब्लिक स्कूलों को भी हैकर्स ने निशाना बनाया। इसके साथ ही India और भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर गलत सूचनाओं का अभियान चलाया गया।

भारतीय वायुसेना के एयर आपरेशंस के महानिदेशक, एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि आठ मई को कई पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया।
साइबर विशेषज्ञों ने अफवाहों का खंडन किया
भारत ने सात मई की रात को बराक-8 मिसाइल और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का उपयोग किया। साइबर विशेषज्ञों ने अफवाहों का खंडन किया और पाकिस्तान के दावों की तथ्य-जांच की। सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो ने भी कई झूठे दावों का खंडन किया।

स्वदेशी तकनीक ने दुश्मन को हराया
इस ऑपरेशन में India की तीनों सेनाओं ने एक साथ मिलकर दुश्मन को धूल चटाई है। लंबी दूरी के ड्रोन से लेकर लक्ष्य भेदी हथियारों तक भारत के आधुनिक और स्वदेशी तकनीक के इस्तेमाल से हमले काफी प्रभावी रहे। चीन द्वारा पाकिस्तान को दी गई एअर डिफेंस सिस्टम को जाम कर 23 मिनट में मिशन पूरा कर लिया गया।

पाकिस्तान India के एअर डिफेंस को नहीं भेद पाया

चीन में बनी पीएल 15 मिसाइलें, तुर्किए की यीहा, लंबी रेंज के रॉकेट, क्वाडकॉप्टर और कॉमर्शियल ड्रोन को एअरफोर्स ने ध्वस्त तो किया ही, उनके सबूत पेश कर आतंकियों के मददगारों को आईना भी दिखाया। अपने आकाओं से हथियार लेकर भी पाकिस्तान भारत के एअर डिफेंस को नहीं भेद पाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!