अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्तान ने फिर से कोई दुस्साहस किया तो देश की जनता और सुरक्षा बल देंगे मुंहतोड़ जवाब : Kumari Selja

On: May 12, 2025 10:45 AM
Follow Us:
Kumari Selja
---Advertisement---

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद Kumari Selja ने कहा कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच चले चार दिवसीय सीमावर्ती तनाव के दौरान सिरसा का वायु सेवा अड्डा पूर्णत: सुरक्षित रहा।

हरियाणा सरकार अपने हिस्से को पूरा पानी लेने के लिए जो भी कदम उठाएगी कांग्रेस उसका सहयोग करेगी: Kumari Selja

सांसद ने पाकिस्तान के झूठे प्रचार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हमारे जवानों की बहादुरी और निगरानी के कारण ही सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। अगर पाकिस्तान फिर से कोई दुस्साहस करता है, तो देश की जनता और सुरक्षा बल एकजुट होकर उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

मीडिया को जारी बयान में Kumari Selja ने कहा है कि सिरसा का हवाई अड्डा देश की अग्रिम पंक्ति का एक महत्वपूर्ण सामरिक स्थल है और इसकी सुरक्षा को लेकर सिरसा ही नहीं, पूरे हरियाणा को गर्व है। कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा और विशेष रूप से सिरसा के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है।

सांसद कुमारी सैलजा ने पाकिस्तान द्वारा सिरसा वायुसेवा अड्डे को निशाना बनाए जाने के झूठे प्रचार की कड़े शब्दों में निंदा की। कुमारी सैलजा ने कहा कि पूरे दिन पाकिस्तान द्वारा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यह दुष्प्रचार फैलाया गया कि सिरसा एयरबेस को निशाना बनाया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि सिरसा एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य स्थिति में कार्यरत रहा।

कुमारी सैलजा ने कहा है कि यह दुष्प्रचार पाकिस्तान की मानसिक हार और घबराहट को दर्शाता है। झूठी खबरें फैलाकर वह भारत की एकता और आत्मविश्वास को डिगा नहीं सकता। कुमारी सैलजा ने भारत की वायुसेना, थलसेना और अन्य सुरक्षा बलों की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि हमारे जवानों की बहादुरी और निगरानी के कारण ही सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सांसद Kumari Selja ने कहा कि संघर्ष के समय देश के नागरिकों ने जिस अनुशासन, संयम और एकजुटता का परिचय दिया, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। यह भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की सच्ची तस्वीर है। सांसद ने जोर देकर कहा कि यदि भविष्य में पाकिस्तान फिर कोई दुस्साहस करता है, तो देश की जनता और सुरक्षा बल एकजुट होकर उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Kumari Selja ने सिरसा और हरियाणा की जनता से अपील की कि वे शांति बनाए रखें

Kumari Selja  ने सिरसा और हरियाणा की जनता से अपील की कि वे शांति बनाए रखें, किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और सुरक्षा एजेंसियों व सरकार पर पूर्ण भरोसा रखें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!