अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

साइबर अटैक का खतरा, मोबाइल पर न खोलें संदिग्ध लिंक; Haryana police ने किया सावधान

On: May 11, 2025 5:04 AM
Follow Us:
Haryana police
---Advertisement---

चंडीगढ़। Haryana police: भारत और पाकिस्तान के बीच बनी युद्ध जैसी स्थिति का फायदा उठाने के लिए साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। साइबर अपराधियों ने इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर फिशिंग लिंक भेजकर न केवल चंदे की उगाही शुरू कर दी है, बल्कि साइबर अटैक का खतरा भी मंडराने लगा है। बाकायदा सेना के नाम पर पैसे दान करने की मांग की जा रही है।

Haryana Police को मिला हाईटेक गिफ्ट, जानिए डिटेल

साइबर ठगों से निपटने के लिए अलर्ट जारी करते हुए Haryana police ने लोगों को किसी भी संदिग्ध लिंक को नहीं खोलने की सलाह दी है। पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों को सचेत करने के लिए मोबाइल पर रिकॉर्डेड मैसेज भेजे जा रहे हैं, ताकि वे साइबर ठगों के झांसे में न आएं।

साथ ही ऐसे किसी भी लिंक को आगे नहीं भेजने की चेतावनी देते हुए जागरूक किया जा रहा है कि केवल आधिकारिक रूम से भेजी गई सूचना को ही साझा किया जाए।

 

Haryana police : संदिग्ध सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल

साइबर ठगी कई तरीकों से की जा सकती है। फिशिंग अटैक साइबर ठगी का सबसे प्रचलित तरीका है। फिशिंग लिंक धोखाधड़ी वाले वेब लिंक होते हैं जो यूजर्स को नकली वेबसाइट्स पर ले जाकर उनकी निजी जानकारी यथा पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड या बैंक डिटेल्स चुराने की कोशिश करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!