अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए हमारी सेना ने उठाया ऐतिहासिक कदम : Imran Masood

On: May 7, 2025 8:49 PM
Follow Us:
Imran Masood
---Advertisement---

सहारनपुर। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद Imran Masood ने भारतीय सेना के हालिया ऑपरेशन सिंदूर की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत की संप्रभुता पर हमला करने वालों को सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। Imran Masood ने भारतीय सेना के जज्बे और हौसले को सलाम करते हुए कहा, “आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए हमारी सेना का यह कदम ऐतिहासिक है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan को 14 साल की जेल, जानिए क्या है मामला

जब तक आतंकवाद को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता, हमें चैन से नहीं बैठना चाहिए। पाकिस्तान लगातार भारत पर हमला कर रहा है और भारतीय सेना भी लगातार उसे उसकी भाषा में जवाब दे रही है। लेकिन आतंकवाद को दोबारा किसी भी सूरत में नहीं पनपने देना चाहिए। सेना ने सटीक निशाना लगाकर आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया, जिससे देश की सुरक्षा को और मजबूती मिली है।”

Imran Masood लोकसभा सांसद जयप्रकाश ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की

वहीं, हरदोई से लोकसभा सांसद जयप्रकाश ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। उन्होंने कहा, “कांग्रेस हमेशा सबूत मांगती है, जो सही नहीं है। उन्होंने तो राफेल जैसे अहम रक्षा सौदे को भी खिलौना करार दिया था। इस तरह की राजनीति राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर नहीं होनी चाहिए।

जयप्रकाश ने देशभर में आयोजित मॉक ड्रिल्स की भी तारीफ की। बोले, ” ये अभ्यास देश की एकता और आतंकवाद से लड़ने की तैयारियों को दर्शाते हैं। ये मॉक ड्रिल्स न केवल सेना और सुरक्षा बलों की तत्परता को परखते हैं, बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। यह दिखाता है कि भारत आतंकवाद से निपटने के लिए हर मोर्चे पर तैयार है।”

Imran Masood : ऑपरेशन सिंदूर पर यूपी के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जैसा पीएम मोदी ने कहा, उन्होंने वैसा ही किया। आज देश की जनता को हमारे प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है। उन्होंने जो ऑपरेशन शुरू किया, उसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया है। यह नाम पूरी तरह से वास्तविकता को दर्शाता है। यह उन माताओं और बहनों को सम्मान देता है, जिन्होंने अपने सिंदूर (पति) को खो दिया है। इस ऑपरेशन के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि ऐसा करने वालों को परिणाम भुगतने होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!