अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pahalgam आतंकी हमले के पीड़ितों को विश्व भर में दी गई श्रद्धांजलि, भारत के साथ एकजुटता में खड़ा हुआ पूरा विश्व

On: May 2, 2025 3:55 PM
Follow Us:
Pahalgam
---Advertisement---

बुडापेस्ट। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भयावह Pahalgam आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने और भारत के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए विश्व भर में भारतीय दूतावासों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किए।
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को एक शोकसभा का आयोजन किया, जिसमें भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर हमले के शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की।

70 देशों के राजनयिकों ने मुंबई में Pahalgam पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में भी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वाणिज्य दूतावास ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “सीजीआई सेंट पीटर्सबर्ग ने Pahalgam आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। दो मिनट का मौन रखा गया और भारतीय प्रवासी समुदाय ने श्रद्धांजलि दी।”

अल्जीरिया में भारतीय कंपनी आईआरसीओएन इंटरनेशनल लिमिटेड के कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने भी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी और आतंक के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े रहने का संकल्प दोहराया। जर्मनी के हैम्बर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के मित्रों और भारतीय प्रवासी समुदाय ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। हैम्बर्ग के वित्त सीनेटर एंड्रियास ड्रेसल, हैम्बर्ग सीनेट के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

सभी ने मिलकर Pahalgam आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

भारतीय वाणिज्य दूतावास हैम्बर्ग ने सोशल मीडिया पर लिखा, “दुनिया भारत के साथ एकजुटता में खड़ी है। हम सभी ने मिलकर Pahalgam आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।” इस प्रकार, विश्व भर में भारत के साथ गहरी सहानुभूति और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई दी। हर कार्यक्रम में शोक संवेदना और भारत के निर्दोष नागरिकों के प्रति समर्थन की भावना स्पष्ट रूप से महसूस की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!